आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हेमंत देवलेकर: सिर्फ़ पृथ्वी देख पाती आसमान से वनस्पतियों का उतरना

hemant deolekar famous hindi kavita barish ek drishti bhram hai
                
                                                         
                            

एक

वसंत की भाप हैं बादल

बारिश एक दृष्टिभ्रम है–
सिर्फ़ पृथ्वी देख पाती
आसमान से वनस्पतियों का उतरना

बूँदों में कितने भिन्न
और असंख्य बीज
मिट्टी की इच्छा और अनिच्छा से भरपूर

मिट्टी के हर एक कण पर
लहराता है हरा परचम

बारिश कितनी बड़ी तसल्ली है
कि मवेशी अब
किसी दया के मोहताज़ नहीं
स्वाधीनता का उत्सव है बारिश

दो

रिमझिम बारिश हो रही है
जैसे आसमान से झर रहा है आटा
मिट्टी के रोम-रोम :
चींटियों के असंख्य अकुलाए मुँह
घास पर थिर हैं

बारिश के मोती
जैसे नन्ही हथेलियों में
चिरौंजी के दाने
धूप आ गई

पल भर में घास
जगमगाते हीरों की खदान में बदल गई
सूर्य को
करोड़ों परमाणुओं में बाँटने का
करिश्मा है बारिश

नहाया सूर्य
इस वक़्त ठीक सिर के ऊपर है

सोचता हूँ
इंद्रधनुष अभी कहाँ उगा होगा
क्या यह खिली हुई घास
इंद्रधनुष का ही रंग है? 

2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर