भावुकता प्राणों की वीणा, व्याकुलता श्रृंगार है
कुछ हो ना हो कवि हृदय का, पीड़ा पर अधिकार है।
अर्थ तभी इन आँखों का जब,
बन कर मंगल-दीप जलें!
गीत वही जिसको सुनकर,
पत्थर पे अनगिन फूल खिलें!
बेच सको मुस्कानें बेचो, आँसू का व्यापार है!
कुछ हो ना हो कवि हृदय का, पीड़ा पर अधिकार है!
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X