आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

है क़सम तुझको बता दे कि वो क्या थी तेरी : ज़िया ज़मीर

डेमो इमेज
                
                                                         
                            वो जो बेसाख्ता हंसने की अदा थी तेरी,
                                                                 
                            
तुझको मालूम नहीं वो ही दवा थी तेरी।

हिज्र रातों में उसे ओढ़ के सो जाता था,
पास मेरे जो उदासी की रिदा थी तेरी।

तेरे एक दोस्त ने पूछा था ये रो कर मुझसे,
है क़सम तुझको बता दे कि वो क्या थी तेरी?

बद्दुआ अपने लिए ख़ूब करी थी मैंने,
हां मगर राह में हायल जो दुआ थी तेरी।

तेरी आवाज पे लौट आए थे तेरी जानिब,
पूछना कुछ भी नहीं था कि रज़ा थी तेरी।

- ज़िया ज़मीर

आगे पढ़ें

... उसको सहरा नहीं कह देना समंदर कहना

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर