आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फ़य्याज़ हाशमी का मशहूर गीत आज जाने की ज़िद न करो

fayyaz hashmi famous geet aaj jaane ki zid na karo
                
                                                         
                            
आज जाने की ज़िद न करो
यूं ही पहलू में बैठे रहो
आज जाने की ज़िद न करो
हाए मर जाएंगे, हम तो लुट जाएंगे
ऐसी बातें किया न करो
आज जाने की ज़िद न करो
तुम ही सोचो ज़रा क्यूं न रोकें तुम्हें
जान जाती है जब उठ के जाते हो तुम
तुम को अपनी क़सम जान-ए-जां
बात इतनी मिरी मान लो
आज जाने की ज़िद न करो
यूं ही पहलू में बैठे रहो
आज जाने की ज़िद न करो
वक़्त की क़ैद में ज़िंदगी है मगर
चंद घड़ियां यही हैं जो आज़ाद हैं
इन को खो कर मिरी जान-ए-जां
उम्र-भर ना तरसते रहो
आज जाने की ज़िद न करो
कितना मासूम रंगीन है ये समां
हुस्न और इश्क़ की आज मेराज है
कल की किस को ख़बर जान-ए-जां
रोक लो आज की रात को
आज जाने की ज़िद न करो
यूं ही पहलू में बैठे रहो
आज जाने की ज़िद न करो 
5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर