आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मीडिया की बारीकियां बताती वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब का विमोचन

webinar on book power press and politics written by senior journalist alok mehta
                
                                                         
                            पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने पत्रकारिता के तमाम बिंदुओं को साथ लेकर एक किताब लिखी है 'पावर, प्रेस और पॉलिटिक्स।'  इस किताब का विमोचन 14 अगस्त को सुबह 11 बजे एक वेबिनार के माध्यम से किया गया। एक्सचेंड फ़ॉर मीडिया द्वारा आयोजित इस वेबिनार में ‘बिज़नेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज फ़ॉर मीडिया’ समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ.अनुराग बत्रा, ‘नेटवर्क18‘ के एग्जिक्यूटिव एडिटर आनंद नरसिम्हन व ‘द वीक‘ के रेजिडेंट एडिटर सच्चिदानंद मूर्ति और ‘एबीपी न्यूज‘ की वरिष्ठ पत्रकार रूबिका लियाकत ने हिस्सा लिया। 
                                                                 
                            

वेबिनार में किताब की बारीकियों को लेकर चर्चा की गयी। इस किताब में पत्रकारिता के अनुभव के साथ-साथ वर्तमान की चुनौतियों और नयी पीढ़ी को लेकर भी कई पक्ष रखे गए हैं।  मीडिया में 50 वर्ष से भी अधिक का अनुभव रखने वाले किताब के लेखक आलोक मेहता ने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ अपने अनुभवों को बताते हुए कहा कि उनके प्रकाशक ने सुझाव दिया कि उन्हें अपने विचार किताब के रूप में लिखने चाहिए।  आगे पढ़ें

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर