वर्ष 2023 का सातवाँ 'वाणी फ़ाउंडेशन गण्यमान्य अनुवादक पुरस्कार' डेज़ी रॉकवेल को वैश्विक साहित्यिक परिदृश्य में हिन्दी और उर्दू भाषा के प्रति योगदान के लिए प्रदान किया जायेगा। ज्ञात हो कि डेज़ी को उनके द्वारा अनूदित पुस्तक ‘टॉम्ब ऑफ़ सैंड’ के लिए अन्तरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। यह घोषणा वाणी फाउंडेशन द्वारा की गई है। यह पुरस्कार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
कमेंट
कमेंट X