राजकमल प्रकाशन यह वर्ष हिन्दी उपन्यास के स्त्री-वर्ष के रूप में मना रहा है। इसके तहत नौ स्त्री-कथाकारों के उपन्यास प्रकाशित हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में 3 दिसम्बर 2025 की शाम इंडिया इंटरनेशल सेंटर में भेंट, पाठ, चर्चा का एक आत्मीय आयोजन है। साहित्यिक अभिरुचियों वालों के लिए यह एक अवसर है चर्चा से लाभान्वित होने का। कई महिला कथाकार एक जगह एकत्रित होंगी और और अपने विचार रखेंगी।
कमेंट
कमेंट X