आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कथाकार जयनंदन को वर्ष 2022 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान

Story writer Jayanandan for the year 2022 Srilal Shukla Smriti IFFCO Sahitya Samman
                
                                                         
                            जमशेदपुर के वरिष्ठ साहित्यकार जयनंदन को वर्ष 2022 के श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान के लिए सम्मान चयन समिति ने सर्वसम्मति से चुनने का निर्णय लिया है। समिति द्वारा नाम का चयन जयनंदन की साहित्य-साधना, वैचारिक समर्पण और साहित्यिक अवदान को ध्यान में रखकर किया गया है।
                                                                 
                            

ज्ञात हो कि इफको निदेशक मंडल के अनुमोदन से वर्ष 2011 में शुरू किए गए इस सम्मान से अब तक विद्यासागर नौटियाल, शेखर जोशी, संजीव, मिथिलेश्वर, अष्टभुजा शुक्ल, कमलाकांत त्रिपाठी, रामदेव धुरंधर, रामधारी सिंह दिवाकर, महेश कटारे, रणेन्द्र एवं शिवमूर्ति को सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत सम्मानित साहित्यकार को एक प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और ग्यारह लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाता है। इसके सदस्य मधुसूदन आनंद कथाकार- संपादक-जयप्रकाश कर्दम कथाकार चिंतक, रवीन्द्र त्रिपाठी लेखक फिल्म समीक्षक, मुरली मनोहर प्रसाद सिंह आलोचक, डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल कवि एवं हिन्दी सलाहकार, इफको ,संयोजक: नलिन विकास वरिष्ठ प्रबंधक (हिन्दी), इफको भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ शामिल है।

श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान समारोह 31 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर