वरिष्ठ पत्रकार, कवि और लेखक डॉ. राकेश पाठक की पुस्तक 'सिंधिया और 1857' का विमोचन आगामी 29 अक्टूबर, रविवार, शाम साढ़े चार बजे होटल पलाश, टी टी नगर, भोपाल में होगा। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित इतिहासकार डॉ. राम पुनियानी होंगे और अध्यक्षता विजयदत्त श्रीधर (पद्मश्री से विभूषित मूर्धन्य संपादक) करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंदवर्धन सिंह (प्रधान संपादक, द पब्लिक इंडिया न्यूज चैनल), अशोक कुमार पांडे (प्रसिद्ध इतिहासविद), शीबा असलम फहमी (प्रतिष्ठित पत्रकार) और सरदार दया सिंह (अध्यक्ष आल इंडिया पीस मिशन) उपस्थित रहेंगे। पुस्तक सेतु प्रकाशन समूह से प्रकाशित हो रही है।
इससे पूर्व डॉ. पाठक की तीन पुस्तकें काली चिड़ियों के देश में (यूरोप का यात्रा वृतांत), बसंत के पहले दिन से पहले (कविता संग्रह) और मप्र की स्वातंत्रोत्तर हिंदी पत्रकारिता का इतिहास (शोध पुस्तक)प्
रकाशित हो चुकी हैं।
कमेंट
कमेंट X