आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कविता संग्रह 'तुमड़ी के शब्द' के लिए बद्रीनारायण को साहित्य अकादेमी पुरस्कार

Sahitya Akademi Award to Badrinarayan for Hindi
                
                                                         
                            साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज साहित्य अकादेमी पुरस्कार एवं अनुवाद पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई। साहित्य अकादेमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2022 तेईस भारतीय भाषाओं के लिए घोषित किए गए हैं, जिनमें 7 कविता-संग्रह, 6 उपन्यास, 2 कहानी-संग्रह, 2 साहित्यिक समालोचना, 3 नाटक, 1 आत्मकथा निबंध, 1 संक्षिप्त साहित्यिक इतिहास तथा 1 लेख संग्रह की पुस्तक शामिल हैं। पुरस्कारों की अनुशंसा 23 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समिति द्वारा की गई तथा साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया।
                                                                 
                            

हिंदी के लिए बद्रीनारायण (तुमड़ी के शब्द, कविता-संग्रह), अंग्रेजी के लिए अनुराधा रॉय (ऑल द लाइब्स वी नेवर लिव्ड,उपन्यास), पंजाबी के लिए सुखजीत (मैं अयंघोष नहीं, कहानी-संग्रह) और उर्दू के लिए अनीस अशफ़ाक (ख़्वाब सराब, उपन्यास), पुरस्कृत किए गए हैं, अन्य पुरस्कार विजेता हैं -

कविता के लिए पुरस्कृत  लेखक हैं : रश्मि चौधुरी (बर), अजित आजाद (मैथिली). कोइजम शांतिबाला (मणिपुरी), गायत्रीबाला पांडा (ओडिआ), जनार्दन प्रसाद पाण्डेय 'मणि' (संस्कृत). कजली सोरेन (जगन्नाथ सोरेन) (संताली) कहानी के लिए पुरस्कृत  लेखक हैं: मनोज कुमार गोस्वामी (असमिया)। उपन्यास के लिए पुरस्कृत लेखक हैं : माया अनिल खरंगटे (कोंकणी), प्रवीण दशरथ बांदेकर (मराठी), एम. राजेंद्रन (तमिळ), मधुरांतकम नरेंद्र (तेलुगु),  को पुरस्कृत किया गया है, साहित्यिक समालोचना के लिए पुरस्कृत दो लेखक हैं: फारूक फयाज़ (कश्मीरी), एम. थॉमस मैथ्यू (मलयाळम). नाटक के लिए पुरस्कृत तीन लेखक हैं: वीणा गुप्ता (डोगरी). के. बी. नेपाली (नेपाली). कमल रंगा (राजस्थानी). आत्मकथात्मक निबंध के लिए गुलाम मोहम्मद शेख (गुजराती). लेख-संग्रह के लिए मुडनाकुडु चिन्नास्वामी (कन्नड) तथा संक्षिप्त सिंधी साहित्य इतिहास के लिए कन्हैयालाल लेखवाणी (सिंधी) को पुरस्कृत किया गया है। बाङ्ला भाषा में पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा।

यह पुरस्कार 11 मार्च 2023 को नई दिल्ली स्थित कमानी सभागार में वितरित किए जाएँगे।
 
आज 17 भाषाओं की पुस्तकों  को साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार 2022 के लिए भी पुरस्कृत किया गया है। बाङ्ला, हिंदी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, ओडिआ और संताली भाषाओं के अनुवाद पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएँगे। आज ही वर्ष 2022 के लिए पूर्वी क्षेत्र से कालजयी और मध्यकालीन साहित्य में बहुमूल्य योगदान हेतु डॉ. उदयनाथ झा को साहित्य अकादेमी भाषा सम्मान हेतु अनुमोदित किया गया है।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर