राजस्थानी के कवि एवं गीतकार मुकुट मणिराज को साहित्य अकादमी नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के सदस्य मनोनीत किया गया है। परामर्श मंडल में एक संयोजक और आठ सदस्य होते हैं। सदस्य के रूप में मणिराज का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 तक होगा। पिछले कार्यकाल में हाड़ौती से डॉ. ओम नागर इसके सदस्य थे।
मुकुट मणिराज ने बताया कि "साहित्य अकादमी और परामर्श मंडल का कार्य राजस्थानी भाषा के विकास विभिन्न विधाओं में लेखन को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार देना, विश्व की श्रेष्ठ पुस्तकों का राजस्थानी में अनुवाद करवाना, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय भाषा समारोह आयोजित करना, भाषा की अछूती विधाओं में लेखन को प्रोत्साहन करना है।" उनके मनोनयन पर प्रमुख कवि, साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़, अंबिका दत्त, गौरस प्रचण्ड, ओम नागर, प्रेम शास्त्री ने खुशी जाहिर की।
8 वर्ष पहले
कमेंट
कमेंट X