आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो शेर जो राहत इंदौरी ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए पोस्ट किया है...

वो शेर जो राहत इंदौरी ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए पोस्ट किया है
                
                                                         
                            ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर पटकते हुए पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया ने प्रशंसकों को खुशी का एक और मौका दे दिया।  
                                                                 
                            

आपने हिंदी फिल्म का वो गाना तो सुना होगा, 'जो तुमको हो पसंद वो बात करेंगे'… आलोचकों को कुछ ऐसा चाहिए लेकिन धोनी अपनी बल्लेबाजी स्टाइल से ये जताते हैं कि, 'हम तो ऐसे ही हैं भइया.'

धोनी ने अपने इसी मिजाज के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत की स्क्रिप्ट भी लिखी.. उनके बल्ले से न सिर्फ लगातार तीसरा अर्धशतक निकला बल्कि यह कॅरियर का 70वां पचासा भी था.. अपनी 87 रन की नाबाद पारी में 34वां रन लेते ही धोनी ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर अपने 1000 रन भी पूरे कर लेते हैं। 

मशहूर शायर डाॅ. राहत इंदौरी ने धोनी की इस बेहतरीन पारी के लिए एक शेर नज़्र किया है- 

अभी ग़नीमत है सब्र मेरा, अभी लबालब भरा नहीं हूं
वो मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं हूं
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर