आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एनी अर्नो को नोबेल: स्त्री शक्ति को सलाम

Nobel to Annie Arno: Salute to women's power
                
                                                         
                            
इस साल की साहित्य की नोबेल विजेता एनी केलिए भाषा एक चाकू की तरह है जिससे वे सत्य की चीर-फ़ाड़ करती हैं। 2022 का नोबेल पुरस्कार फ़्रेंच साहित्यकार एनी अर्नो को दिया गया है। नोबेल समिति के अनुसार यह पुरस्कार ‘साहस तथा लाक्षणिक प्रखरता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं एवं सामूहिक दु:खों को प्रकट करने वाली उनकी लेखनी को दिया गया है।’ 82 साल की एनी का जन्म 1 सितंबर 1940 को हुआ था। उनका पालन-पोषण नोर्मंडी के एक छोटे शहर में हुआ, जहाँ उनके माता-पिता एक कैफ़े तथा परचून की दुकान चलाते थे। समाजशास्त्र पर आधारित आत्मकथात्मक लेखन करने वाली एनी अर्नो के अनुसार लिखना एक राजनैतिक कर्म है। यह कार्य सामाजिक असमानता के प्रति हमारी आँखें खोल कर हमें सजग करता है। यह राजनैतिक आयाम उनकी भाषा में बराबर नजर आता है।

लंबे समय से मेहनत तथा कठिनाई के साथ निरंतर लिखने वाली फ़्रेंच भाषा की इस लेखिका का काफ़ी कार्य कई अन्य भाषाओं के साथ-साथ इंग्लिश में भी उपलब्ध है। इंग्लिश में ‘ए वूमन’स स्टोरी’, ‘क्लीन आउट’, ‘पोजीशन्स’, ‘ए मैन’स प्लेस’, ‘सिंपल पैशन’, ‘पैशन परफ़ैक्ट’, ‘ए फ़्रोज़न वूमन’, ‘एक्सटेरिअर्स’, ‘आई रेमैन इन डार्कनेस’, ‘शेम’, ‘द पोजेशन’, ‘हैपनिंग’, ‘थिंग्स सीन’, ‘ए मैन’स प्लेस’, ‘ ‘द इयर्स’, ‘ए गर्ल’स स्टोरी’, ‘एक्सटेरिअर्स’, ‘गेटिंग लॉस्ट’, ‘डू व्हाट दे से ओर एल्स’ आदि उनकी रचनाएँ प्रकाशित हैं।
 
एनी अर्नो अपने काम में फ़िक्शन, समाजशास्त्र तथा इतिहास में आवाजाही करती रहती हैं। अपने लेखन में वे जिंदगी को विभिन्न कोण से देखती-दिखाती हैं, जहाँ लिंग, भाषा तथा वर्ग की असमानता मजबूती से नजर आती है। वे अपने ग्रामीण परिवेश को कभी नहीं भूलती हैं। एनी स्वयं को फ़िक्शन राइटर से अधिक खुद को अपने ढ़ंग की मानवजाति विज्ञानी मानती हैं। उनकी शैली विशिष्ट तथा क्लासिकल है। वे डायरी के फ़ॉर्म में अतीत का पुनर्निर्माण करती हैं। इस शैली में उनका ‘थिंग्स सीन’ तथा ‘एक्सटिरिअर्स’ प्राप्त होता है। आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर