आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नाटक- मिर्ज़ा साहिबा ने दर्शकों का मन मोह लिया

mirza sahiba musical play in roseate house aerocity
                
                                                         
                            मिर्ज़ासाहिबा-21 जनवरी 2023 को रोसिट हाउस ऐरोसिटी में रुबरू थिएटर द्वारा खेला  गया।  प्रस्तुत इस नाटक का निर्देशन रंग मंच की जानी मानी कलाकार और निर्देशक और नेशनल वोमेन एक्सीलेंस अवार्ड फाॅर थिएटर( national women excellence award for theatre) से सम्मानित काजल सूरी ने किया,  लेखिका थी डॉक्टर शशि सहगल । 
                                                                 
                            

मोहब्बत की दुनिया में साहिबा का नाम विश्वास और धोखे के ताने बाने में उलझा सा प्रतीत हो... तब भी मिर्जा साहिबा का इश्क कहीं भी उन लोगों से कमतर नहीं माना जा सकता जिन से आज भी मोहब्बत का मयार कायम है...! मिर्जा और साहिबा की ये अमर प्रेम कहानी पंजाब के लोकगीतों में अक्सर सुनने को मिल जाती है।  ये नाटक बिल्कुल नये कलाकारों के साथ बहुत ही अच्छे तरीके से काजल सूरी द्वारा निर्देशित किया गया। 

रोसिट हाउस ऐरोसिटी (Roseate house aerocity) में इस नाटक को आये देखने दर्शकों की तालियाँ से साफ पता चल रहा था कि  दर्शक इस नाटक को कितना पसन्द कर रहे हैं। मोहन यादव, जितेंद्र,जसकीरन चोपड़ा, रवनीत कौर, राहुल, महेश, नीरज, दिनेश, आशीष,दीपक,शिवम, प्रियंका,गीता, अदिता,शुभम,संदीप आकाश सबने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।  
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर