आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

समोसा साहित्य की कामना रखने वाले पाठक ऐसे लेखकों के पास जा सकते हैं, जहाँ इंस्टेंट कंटेंट तैयार मिलता है

हलचल
                
                                                         
                            टीमवर्क आर्ट्स और आईएलएफ  समन्वय के सहयोग से आयोजित ‘रेत समाधि’ की शाम कई मायनों में ख़ास रही। गीतांजलि श्री की किताब को मिले बुकर प्राइज के जश्न कई दिग्गज साहित्यकार और लेखक शामिल हुए। लेखक  गीतांजलि श्री ने बुकर के ‘आफ्टर इफेक्ट’ पर भी दिल से बात की। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडिया हैबिटैट सेंटर के स्टेन ऑडिटोरियम में किया गया था।
                                                                 
                            

शाम की शुरुआत करते हुए टीमवर्क आर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के प्रोडूसर संजॉय के. रॉय ने कहा, “जेएलएफ में हमने हमेशा अनुवाद की महत्ता पर जोर दिया है... ये आपको भौगोलिक और मानसिक सीमाओं के पार ले जाता है। बहुत सी अनजान राहों को जानने की आज़ादी देता है| ये पल भाषा के उत्सव का समय है।”

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-निदेशक नमिता गोखले ने कहा, “भारतीय भाषा को बुकर मिलना हम सभी के लिए गर्व का पल है। भारतीय भाषाओँ की ख़ूबसूरती उनकी विविधता और ताकत में है। भाषा उस पुल का काम करती हैं, जिनके माध्यम से हम एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। जेएलएफ अनुवाद के लिए काम करता रहा है... ‘रेत समाधि’ ऐसी किताब है, जो दोनों ही भाषाओं में खूब चर्चित रही।”

गीतांजलि श्री से बात करने की जिम्मेदारी लेखिका, अनुवादक पूनम सक्सेना ने बखूबी निभाई। सत्र की शुरुआत में ही उन्होंने गीतांजलि से पूछ लिया की ‘आफ्टर बुकर’ उनके जीवन में क्या बदलाव आये हैं और वो इस अप्रत्याशित शोहरत को कैसे संभाल रही हैं?

इस सवाल ने मानो ‘आइस ब्रेकिंग’ का काम किया और बड़ी ही बेबाकी से गीतांजलि ने उन सभी सवालों का जवाब दिया, जो बतौर एक पाठक और श्रोता हम सभी के मन में थे। आगे पढ़ें

4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर