आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कवि चिराग़ जैन को मिलेगी ‘हास्य रत्न’ की उपाधि

हलचल
                
                                                         
                            वर्ष 2023 का ‘काका हाथरसी पुरस्कार’ लोकप्रिय हास्य कवि चिराग़ जैन को दिया जाना सुनिश्चित हो गया है। पुरस्कार ‘काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट’ द्वारा प्रतिवर्ष एक शीर्षस्थ एवं लोकप्रिय कवि को प्रदान किया जाता है। पुरस्कृत कवि को ‘हास्य रत्न’ की उपाधि से भी विभूषित किया जाता है।
                                                                 
                            

 ‘काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट’ की स्थापना पद्मश्री काका हाथरसी ने सन् 1975 में की थी। यह ट्रस्ट 1975 से 2022 तक 48 कवियों को सम्मानित कर चुका है। चिराग़ जैन को यह पुरस्कार आगामी 9 नवम्बर को राजधानी दिल्ली मुक्तधारा सभागार में आयोजित होने जा रहे सम्मान समारोह में अर्पित किया जाएगा। इस समारोह में पद्मश्री अशोक चक्रधर और पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा समेत देश के प्रमुख हास्य कवि उपस्थित रहेंगे।

अब तक इस पुरस्कार से सम्मानित रचनाकारों में ओमप्रकाश आदित्य, विमलेश राजस्थानी, शैल चतुर्वेदी, माणिक वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, शरद जोशी, हुल्लड़ मुरादाबादी, अशोक चक्रधर, के पी सक्सेना, अल्हड़ बीकानेरी, प्रदीप चैबे, जैमिनी हरियाणवी, अरुण जैमिनी, हरीश नवल, महेन्द्र अजनबी, सुरेन्द्र दुबे, सुनील जोगी और शैलेश लोढा का नाम शामिल है।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर