आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

महादेवी वर्मा पर इसलिए गूगल ने बनाया डूडल, जानिए

Hindi poetess Mahadevi Verma google doodle
                
                                                         
                            गूगल ने आज सुप्रसिद्ध कवियित्री, सशक्त महिला कार्यकर्ता और शिक्षाविद् महादेवी वर्मा को समर्पित करते हुए अपना डूडल बनाया है। 27 अप्रैल के दिन साहित्य में अपने अप्रतिम योगदान के लिए महादेवी वर्मा को ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित किया गया था। 
                                                                 
                            
छायावादी युग की एक सशक्त कवियित्री होने के कारण उन्हें 'आधुनिक मीरा' भी कहा जाता है। महादेवी जी का जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर-प्रदेश के फर्रूखाबाद में हुआ था। उन्होंने इलाहबाद से अपनी शिक्षा पूरी की। गूगल ने अपने डूडल के पोस्ट में लिखा है कि, "महादेवी जी की मां ने उन्हें संस्कृत और हिन्दी में लिखने के लिए प्रेरित किया।" महादेवी जी को पद्म भूषण और साहित्य अकादमी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 11 सितम्बर 1987 को उनकी मृत्यु हो गयी थी।
उनका यह डूडल सोनाली ज़ोहरा ने बनाया है।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर