आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

काव्य कैफे़: आज शाम 7 बजे विदेशों में रहकर हिंदी की सेवा करने वालों के साथ एक शाम

काव्य कैफ़े
                
                                                         
                            हिंदी हमारी मातृभाषा है। यह विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी के जरिये हम अपनी बात को सहजता और सुगमता से दूसरों तक पहुंचा पाते हैं। हिंदी की लोकप्रियता और पाठकों से उसके दिली रिश्तों को देखते हुए चलाए गए अमर उजाला का ‘हिंदी हैं हम’ अभियान सतत जारी है।
                                                                 
                            

इस अभियान की कड़ी में अमर उजाला काव्य हिंदी पखवाड़ा मना रहा है जिसके तहत कविता-कहानी, ऑनलाइन कवि सम्मेलन और आज का शब्द इत्यादि सामग्री पाठकों के सामने प्रस्तुत करता आ रहा है। इसी क्रम में काव्य कैफ़े का अगला एपिसोड 15 सितंबर 2021 को शाम 7 बजे होने जा रहा है। इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में विदेशों में रहते हुए हिंदी में लिखने- पढ़ने वाले मेहमान कवियों को आमंत्रित किया गया है। 

भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस काव्यगोष्ठी में सूरीनाम से डाॅ पुष्पिता अवस्थी, यूनाइटेड किंगडम से डाॅ अजय त्रिपाठी, आशुतोष कुमार और ज़किया ज़ुबैर, ऑस्ट्रेलिया से युवा कवि व पत्रकार विवेक आसरी शिरकत कर करहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कवि व लेखक डाॅ ओम निश्चल भी कार्यक्रम से बतौर संचालक जुड़ेंगे। 

इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं https://www.youtube.com/watch?v=8_vu-GXonIY

https://www.facebook.com/Amarujala

https://www.facebook.com/AmarUjalaKavya आगे पढ़ें

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर