आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गीतकार नीरज की तबियत में सुधार, एम्स नहीं ले जाया जाएगा

गोपाल दास नीरज
                
                                                         
                            मशहूर कवि और गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें आगरा के लोटस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पहले उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। लेकिन बुधवार को उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। उन्होंने सुबह का नाश्ता किया और बिस्तर पर उठकर बैठे भी। मेडिकल सूत्रों के अनुसार अब उन्हें दिल्ली के एम्स में नहीं ले जाया जाएगा।
                                                                 
                            

बताया जा रहा है कि गोपालदास को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके कारण उन्हें पहले कमला नगर स्थित साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कोई सुधार न होने पर उन्हें लोटस हॉस्टिल लाया गया।

डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। अस्पताल में उनके परिजन और अन्य लोग मौजूद हैं। इटावा में जन्मे कवि गोपाल दास नीरज को कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें 1991 पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2007 में पद्मभूषण सम्मान मिला। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से नवाजा।

बॉलीवुड की फिल्मों के लिए गोपाल दास नीरज ने कई मशहूर नगमे लिखे, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं। इसके लिए उन्हें तीन बार फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है।

नीरज पर यहां ये पढि़ए-

दूर से दूर तलक एक भी दरख्त न था: नीरज

गोपाल दास नीरज: मेरी जवानी, कटे हुये पंखों की, एक निशानी 

गोपाल दास नीरज: अब रीति सागर का क्या होगा...
 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर