आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फ्रांसीसी-ईरानी लेखिका और इलस्ट्रेटर मरजान सत्रापी का 56 साल की उम्र में निधन

हलचल
                
                                                         
                            फ्रांसीसी-ईरानी लेखिका और इलस्ट्रेटर मरजान सत्रापी का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। ग्राफिक नॉवेल सिरीज़ और फ़िल्म पर्सेपोलिस ने उन्हें दुनिया में पहचान दिलाई थी। 
                                                                 
                            
मरजान सत्रापी ईरान की कट्टरपंथी और धार्मिक सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहीं हैं। वो ईरानी मूल की थीं और 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद पढ़ने के लिए यूरोप चली गई थीं। उसके कुछ समय बाद वह  स्थाई तौर पर फ्रांस में रहने लगीं और 2006 में उन्हें फ्रांस की नागरिकता मिली।

साल 2000 में आई ग्राफिक नॉवेल सिरीज़ पर्सेपोलिस उनकी जिंदगी पर आधारित है, इसमें उन्होंने 1979 की ईरानी इस्लामी क्रांति के दौरान महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों और अपने परिवार के बारे में लिखा है। इस पर बाद में फिल्म बनी, जिसे ऑस्कर में बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए नॉमिनेट किया गया था।  
 
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर