आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

हलचल
                
                                                         
                            भोपाल में 04 मार्च से 09 मार्च तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहने वाली है। इसमें नाटकों का प्रदर्शन होगा, टॉक शो होंगे और बैण्ड की धुनें भी सुनाई देंगी। सभी आयोजन रवीन्द्र भवन के नए सभागार और परिसर में होंगे।  बैण्ड की प्रस्तुति मुक्ताकाश मंच पर होगी।  आयोजन के आकर्षण का केन्द्र नाटक होंगे जिसमें देश के जानेमाने रंगकर्मी निर्देशकों की प्रस्तुतियों से दो चार हुआ जा सकेगा।  इंडिमून के कर्ताधर्ता रंगकर्मी विजन मंडल के अनुसार भोपाल के प्रसिद्व रंगकर्मी स्व. आलोक चटर्जी की याद में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में होने वाले रंगकर्म से भोपाल को रूबरू कराना है। साथ ही  एक-दूसरे को अपनी-अपनी रंगदृष्टि के आदान-प्रदान का अवसर उपलब्ध कराना है।
                                                                 
                            

प्रस्तुतियों की शुरूआत 04 मार्च को अतुल सत्य कौशिक निर्देशित नाटक 'चक्रव्यूह' से होगी, जिसमें महाभारत सीरियल में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज मंच पर अभिनय करते नज़र आएंगे। 05 मार्च को फिल्म और टीवी के जानेमाने अभिनेता मकरंद देशपांडे के निर्देशन में उनका मशहूर नाटक 'सर सर सरला' का मंचन होगा। 06 मार्च की शाम एक और फिल्म अभिनेता के नाम होगी।  इस शाम शरमन जोशी के निर्देशन में नाटक 'राजू राजा राम और मैं' खेला जाएगा। फिल्म और टीवी के एक और सिद्धहस्त कलाकार पंकज कपूर के नाटक का प्रदर्शन 07 मार्च की शाम होगा। दर्शको को अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले कलाकार पंकज कपूर के निर्देशकीय कौशल से साक्षात्कार इस शाम किया जा सकेगा। सभी नाटकों का मंचन शाम 7.30 बजे से होगा ।

टॉक शो का प्रोग्राम 'सेंटर स्टेज' के नाम से होगा जो 04 से 07 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 5 बजे तक होना है। पहले दिन का विषय है 'मॉयथालॉजी रूट्स ऑफ परफारमेंस', बाद में क्रमानुसार 'क्रासिंग द डिवाइड : थिएटर टू सिनेमा', आलोक्स थिएटर : ए लेगेसी ऑफ पेसन एण्ड परफारमेंस' , द थिएटर ऑफ नेक्स जनरेशन : यंग वाइस न्यु परफारमेंस' आदि विषयों पर संवाद होंगे । जिनमें क्षेत्र के विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे ।

बैण्ड के मुख्य आयोजन रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर शाम 7.30 बजे होंगे। 08 मार्च को 'यूफोनी ऑफिसियल' और 09 मार्च को 'यूफोरिया' बैण्ड की धुनों की गूंज सुनाई देगी। इसके अलावा शाम 05 से 07 तक शिक्षण संस्थाओं के बैण्ड्स की परफारमेंस होगी। 04 से 07 मार्च तक अग्नि बैण्ड, पीएवायएक्स-द सिंधिया स्कूल बैण्ड, बंदिश बैण्ड-संस्कार वैली स्कूल भोपाल, सेज यूनिवर्सिटी के परफारमेंस होगें। 07 मार्च को आकर्षण का केन्द्र शायरी ऑन व्हील्स होगा जो शाम 05 से 7 के बीच होगा।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर