आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Amar Ujala Shabd Samman 2023: विजेताओं को अलंकृत किया गया, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया ने दी मनमोहक प्रस्तुति

हलचल
                
                                                         
                            अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को नई दिल्ली स्थित अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में अलंकृत किया गया। अनुवाद की परंपरा में 'गुजराती दलित' कविता के लिए मालिनी गौतम को सम्मानित किया गया। अष्टभुजा शुक्ला, नरेश सक्सेना, आलोक भल्ला जी सबको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
                                                                 
                            

कविता वर्ग में संग्रह 'उपशीर्षक' के लिए कुमार अंबुज को 'छाप' से सम्मानित किया गया। वहीं, कथा वर्ग में मनोज रूपड़ा  के कहानी संग्रह ‘दहन ’ तथा कथेतर वर्ग में दलपत सिंह राजपुरोहित की कृति 'सुन्दर के स्वप्न' को वर्ष की श्रेष्ठ कृति का सम्मान दिया गया। किसी भी रचनाकार की पहली किताब वाला 'थाप' पुरस्कार चिन्मयी त्रिपाठी की कृति  'अपनी कही' को दिया गयाष भारतीय भाषाओं में अनुवाद का भाषा-बंधु सम्मान 'गुजराती दलित कविता' के हिंदी अनुवाद के लिए मालिनी गौतम को प्रदान किया गया।  

विनोद कुमार शुक्ल को आकाशदीप सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके पुत्र ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान विनोद कुमार शुक्ल ने वीडियो मैसेज के जरिए निर्णायक मंडल का आभार जताया। एमटी वासुदेवन नायर को भी आकाशदीप सम्मान दिया गया। उनके परिवार के सदस्य ने यह ग्रहण किया। आगे पढ़ें

पंडित हरि प्रसाद चौरसिया दे रहे बांसुरी की संगीतमय प्रस्तुति

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर