आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

'मां तुझे प्रणाम': स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के दिग्गज कवियों से सजेगी महफ़िल

'मां तुझे प्रणाम': स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के दिग्गज कवियों से सजेगी महफिल
                
                                                         
                            अमर उजाला की ओर से देश व शहीदों को समर्पित कार्यक्रम 'मां तुझे प्रणाम' का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'ज़रा याद करो कुर्बानी' के माध्यम से काव्य-कैफ़े पर भी देशभक्ति के रंग देखने को मिलेंगे।
                                                                 
                            

हरिओम पंवार

हरिओम पंवार मंच के सुप्रसिद्ध नामों में से एक हैं। वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनकी कविताएं राष्ट्रीय चेतना की अनुपम मिशाल हैं। जब भी वे व्यथित होते हैं या क्रोधित होते हैं तो अपनी परेशानी और गुस्से को काव्यात्मक ऊर्जा में ढाल देते हैं और पूरी निर्भयता के साथ देश-विदेश के मंचों पर गाते हैं। चाहे कश्मीर की समस्या रही हो या कालेधन की अथवा संवैधानिक संकट रहा हो, पंवार जी ने उन समस्याओं पर न केवल अपनी कलम चलाई बल्कि उसे मुखर अभिव्यक्ति दी। शहीदों के लिए समर्पित उनकी पंक्तियां देखिए- 

मैं केशव का पाञ्चजन्य भी गहन मौन में खोया हूँ
उन बेटों की आज कहानी लिखते-लिखते रोया हूँ
जिस माथे की कुमकुम बिन्दी वापस लौट नहीं पाई
चुटकी, झुमके, पायल ले गई कुर्बानी की अमराई
कुछ बहनों की राखियां जल गई हैं बर्फीली घाटी में
वेदी के गठबन्धन खोये हैं कारगिल की माटी में
पर्वत पर कितने सिन्दूरी सपने दफन हुए होंगे
बीस बसंतों के मधुमासी जीवन हवन हुए होंगे

टूटी चूड़ी, धुला महावर, रूठा कंगन हाथों का
कोई मोल नहीं दे सकता वासन्ती जज्बातों का
जो पहले-पहले चुम्बन के बाद लाम पर चला गया
नई दुल्हन की सेज छोड़कर युद्ध-काम पर चला गया
आगे पढ़ें

हास्य एवं व्यंग्य के पुरोधा कवि अशोक चक्रधर

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर