आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

युवा शायर अभिषेक कुमार अम्बर की ग़ज़लों को गाएंगे डॉ ग़ज़ल श्रीनिवास

Abhishek kumar ambar ghazal by ghazal srinivas
                
                                                         
                            

मेरठ ज़िले के क़स्बा मवाना में जन्मे शायर अभिषेक कुमार अम्बर की ग़ज़लों को प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक डॉ० ग़ज़ल श्रीनिवास अपनी आवाज़ देने वाले हैं। गौरतलब है कि ग़ज़ल श्रीनिवास ग़ज़ल गायकी की दुनिया में एक बड़ा नाम है। इनके नाम पर 125 भाषाओं में गाने के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल है।

वहीं, शायर अभिषेक कुमार अम्बर अभी मात्र 19 साल के हैं और तक़रीबन 6 साल से शायरी कर रहे हैं। 2016 में मशहूर शायर राजेन्द्र नाथ रहबर के शागिर्द बने। उसके बाद तक़रीबन 300 से अधिक कवि-सम्मेलनों और साहित्यिक गोष्ठियों में भाग ले चुके हैं। देश के प्रसिद्ध शायरों के साथ मंच साझा किया है जिनमें गोपालदास नीरज, बेकल उत्साही, कुंवर बेचैन, बालस्वरूप राही, संतोष आनंद, फरहत एहसास आदि प्रमुख हैं। 2018 के विश्व पुस्तक मेले में 'के. के. बिरला फॉउंडेशन' द्वारा आयोजित 'एक शाम ग़ज़लों के नाम' में इनको नई नस्ल के शायरों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बतौर विशिष्ट अतिथि बुलाया गया था।

आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर