आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नाट्य महोत्सव से गुलजार हुआ श्रीराम सेंटर

युवा नाट्स समारोह
                
                                                         
                            
नई दिल्ली के श्रीराम सेंटर में युवा नाट्य निर्देशकों के निर्देशन से सजे 5 वें युवा नाट्य महोत्सव की शुरुआत 4 दिसंबर से हुई।  9 दिसंबर तक चले इस नाट्य समारोह का उद्घाटन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। 

6 दिनों तक चले इस नाट्य समारोह में रोज एक नाटक का मंचन हुआ, जिसमें 4 दिसंबर सायं 6.30 बजे धर्मवीर भारती द्वारा लिखित और ज्वॉय मीतेई द्वारा निर्देशित नाटक 'अंधा युग', 5 दिसंबर को कृष्ण बलदेव द्वारा लिखित और निलेश दीपक द्वारा निर्देशित नाटक 'भूख आग है', 6 को राधेश्याम कथवाचक द्वारा लिखित और जतिन सरना द्वारा निर्देशित नाटक  'वीर अभिमन्यु', 7 को शाहिद अनवर द्वारा लिखित और अमरनाथ साह द्वारा निर्देशित नाटक 'बी-3', 8 को आगा़हश्र कश्मीरी द्वारा लिखित और दक्षा शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक 'अछूता दामन' और 9 को जगदीश चन्द्र माथुर द्वारा लिखित और फ़हद खान द्वारा निर्देशित नाटक 'पहला राजा' नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 'साहित्य कला परिषद, नई दिल्ली' की तरफ से किया गया था।  
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर