दो खंडों में विभाजित इस इन्साइक्लोपीडिया में बॉब ने लगभग तीन हजार कार्टून्स को संयोजित किया है। इन्हें 300 अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है।
पश्चिमी देशों में तो सार्वजनिक मुद्दों पर पत्र-पत्रिका में कार्टूनों का एक लंबा इतिहास रहा है। ब्रिटेन की पंच पत्रिका में तो केवल कार्टून्स को ही जगह दी जाती थी। पंच को बंद हुए लंबा समय हो गया है। पंच के बंद होने के बाद इसके शानदार कार्टून संपादक माइकल हीथ ‘द मेल ऑन संडे’ और ‘द स्पेक्टेटर’ में कार्टून बनाने लगे। दूसरी ओर अमेरिका की घरेलू राजनीति से लेकर दुनिया की विभिन्न घटनाओं सहित आम जीवन पर न्यू यॉर्कर पत्रिका हमेशा से ही कार्टून्स को जगह देती आई है। इन्हीं सब कार्टून्स को बॉब मैनकॉफ ने न्यू यॉर्कर इन्साइक्लोपीडिया नामक विश्वकोष में जगह दी है। इन कार्टून्स में न्यू यॉर्कर पत्रिका के पहले प्रकाशन 1925 से लेकर अब तक के प्रमुख कार्टून्स को शामिल किया गया है। बॉब ने अपने प्रमुख कार्टून्स को भी इसमें जगह दी है। यह इन्साइक्लोपीडिया 1,500 से अधिक पृष्ठों में और दो खंडों में है, इसमें वर्णमाला के अक्षरों के अनुसार विषय-वस्तु को रखा गया है।
इन्साइक्लोपीडिया में शामिल कार्टूनिस्ट रॉबर्ट वेबर का 1989 में बनाया गया उम्र संबंधी एक कार्टून दिलचस्प है, जिसमें एक परिपक्व गंजे आदमी को दिखाया गया है, जो अपने चेहरे को शीशे में देख रहा है और अपनी पत्नी से कहता है, "यदि मैं एक कुत्ता होता तो मैं केवल नौ साल का होता।" 1989 का एक और कार्टून है, जिसमें एक आदमी ब्रीफकेस लिए हुए है, वह एक निष्क्रिय शरीर के आसपास जुटी भीड़ में घुसने की कोशिश कर रहा है। वह भीड़ से कह रहा है, "मुझे आने दो। मैं एक वकील हूं।" इस इन्साइक्लोपीडिया में एक दिलचस्प बात यह भी है कि मैनकॉफ ने अगर किसी के सबसे ज्यादा कार्टून्स का चुनाव किया है, तो वह खुद उनके बनाए हुए हैं। उनका एक और दिलचस्प कार्टून है, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति अपने बरामदे में बैठा है और बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी से कहता है, "नहीं, मैं हमेशा के लिए नहीं जीना चाहता, लेकिन मुझे यह यकीन भी है कि हमेशा के लिए मरना नहीं चाहता।" दो खंडों में विभाजित इस इन्साइक्लोपीडिया में बॉब ने लगभग तीन हजार कार्टून्स को संयोजित किया है, जिन्हें 300 अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। इन कार्टून्स में केले के छिलके, सेंट पीटर्सबर्ग में मीटिंग, एक रेगिस्तान द्वीप पर फंसे लोग, बर्फ से बनाया गया व्यक्ति, शेर की तरह करतब दिखाने वाला, इसी तरह के और भी कई कार्टून्स हैं, जो हंसने पर मजबूर करते हैं
किताब- द न्यू यॉर्कर इन्साइक्लोपीडिया ऑफ कार्टून्स
संपादक- बॉब मैनकॉफ, डेविड रेमनिक
प्रकाशक- ब्लैक डॉग एंड लेवेंथल पब्लिशर्स, न्यूयॉर्क
मूल्य- 2,208 रुपये
कमेंट
कमेंट X