'परिष्कृत और सुखी वातावरण' लेखिका डॉ. सुधा कुमारी की रचनाओं का संसार है। कई अलहदा विषयों से सज्जित यह किताब उन सभी विचारशील जनों को समर्पित है, जो अपने समाज और परिवेश को बेहतर बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। यह तीन भागों में वर्गीकृत है, विचार-खंड, विश्राम-खंड और कल्पना खंड। जहां विचार-खंड में विचारोत्तेजक लेख हैं, वहीं विश्राम-खंड में हल्के-फुल्के व्यंग्य समाहित हैं। कल्पना-खंड कथाओं पर केंद्रित है। लेखिका ने मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए उनका बारीकी से विश्लेषण किया है।
परिष्कृत और सुखी वातावरण
लेखिका- डॉ. सुधा कुमारी
प्रकाशक- अशोक पब्लिकेशन, गुवाहाटी
मूल्य- 395 रुपये
कमेंट
कमेंट X