जानी-मानी लेखिका रश्मि भारद्वाज के कविता संग्रह 'मैंने अपनी मां को जन्म दिया है' में जीवन के विविध पक्षों की छाप है। उनकी कविताएं दुख, मुक्ति और स्वाभिमान के मुद्दों के अतिरिक्त विस्थापन, पर्यावरण और सहकारिता के वृहत्तर प्रश्नों से भी टकराती हैं। इन कविताओं में महानगरीय जीवन की भाग-दौड़ भी है और इसके प्रतिकार में उपजा सन्नाटा भी। जिंदगी की रवानगी से रूबरू होते ये पन्ने पाठकों को भावनात्मक सोच की नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।
किताब- मैंने अपनी मां को जन्म दिया है
लेखिका- रश्मि भारद्वाज
प्रकाशक- सेतु प्रकाशन प्रा. लि., दिल्ली
मूल्य- 130 रुपये
कमेंट
कमेंट X