आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उपन्यास : वैधानिक गल्प-हिंसक होते समाज का यथार्थ

उपन्यास : वैधानिक गल्प-हिंसक होते समाज का यथार्थ
                
                                                         
                             ''अगर सभ्यता को प्रगति करनी ही थी तो इस ओर करना चाहिए था कि किसी के सामने उसका कोई प्रिय मार न दिया जाए, गायब न कर दिया जाए। डेढ़ सौ वर्षों में हम इतना भी नहीं कर पाए थे। अनसूया के पास जाकर मैं बताता भी तो क्या बताता?  यह कि रफ़ीक का पता लगाने के साथ हमसे उसके जीवन पर रच दी गई कहानियों का जाला साफ़  करना क्या कभी संभव हो पाएगा। उसकी डायरी, उसके नोट्स, पटकथाऍं सब सच बतला रही थीं लेकिन सबकी पहुंच के दायरे में अखबार थे, पुलिस थी, मोर्चा था, नरमेधी महत्वाकांक्षाएं थीं।'' (पृष्ठ 140)
                                                                 
                            

-'वैधानिक गल्प' के औपन्यासिक वृत्तांत में इस एक टिप्पणी के सिवा कहीं लेखक बोलता नहीं नज़र आता। कोई आप्त वाक्य नहीं, कोई निष्कर्ष नहीं---बस सारे डिटेल्स, सारे दृश्य, सारी कुटिलताएं उसके जेहन में दर्ज होती हैं। वह एक अकेले रफ़ीक के विरुद्ध खड़े समाज का भाष्य सिलसिलेवार टॉंकता चलता है। पर उसके इस नैरेशन में ही इस पूरे उपन्यास का सार छिपा हुआ है।  

दुनिया दिनोंदिन कितनी बदलती और उग्र होती जा रही। अंतर्जातीय विवाह को संस्कृति के शुचिताग्रही आज कितने संदेहों से देखते हैं कि उस पर 'लव जेहाद' का लेवल चस्पा करने में देर नहीं लगाते। एक छोटे कस्बे में कोई बुद्धिजीवी पहुंच जाए तो उसकी खैर नहीं। प्रोग्रेसिव है तो और आफत। वह एक बेहतरीन अध्यापक के रूप में पहचान बनाए और धर्म और अज्ञान के ठेकेदारों की कारगुजारियों का नाटक के जरिए पर्दाफाश करे यह सहन कर पाना कस्बे के छुटभैयों और पंक्तिपावनों को कहां बर्दाश्त होगा। उपन्यास में रफ़ीक़ इसी साजिश का शिकार है।  आगे पढ़ें

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर