आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गई दुनिया, नई दुनिया: कोरोना संकट में ढाढस बंधाती अशोक चक्रधर की आपदा प्रबंधन की कविताएं

गई दुनिया, नई दुनिया: कोरोना संकट में ढाढस बंधाती अशोक चक्रधर की आपदा प्रबंधन की कविताएं
                
                                                         
                            दुनिया रोज ब रोज बदल रही है और इधर तो कुछ ज्यादा ही। इस बदलती दुनिया के बारे में कल लोग लिखेंगे कि कैसा दौर था आज का कि हम एक दूसरे से दो गज की दूरी बना कर रखते थे। कोराना ने सारी दुनिया को तबाह कर रखा था। सारे कामकाज ठप कर अपने अपने घरों में कैद रह कर भी हम इस अदृश्य दुश्मन से पार नहीं पा सके। पूरी दुनिया एक अदने से वायरस के आगे ठप पड़ गयी थी।
                                                                 
                            

सारे हथियार, अस्त्र-शस्त्र और बड़े देशों की बंदरघुड़कियों की एक न चली इस निरंकुश वायरस पर। इस दौर को देखें तो बचपन का अनुभव याद आता है। अंधेरे में राह चलते कोई पत्ता भी खड़कता तो हम हनुमान चालीसा पढ़ने लगते थे। जैसे हनुमान जी संकट से बचा लेंगे। आज कोरोना को आए 6-7 महीने होने को आए। लोग घरों में कैद हैं, बच्चे आन लाइन पढ़ रहे हैं। कवियों के कारोबार बंद हैं। न कवि सम्मेलन, न सेमिनार, न लिफाफे।

न स्कूल न काॅलेज, यह भी दिन देखना था। पर आज देखें तो फेसबुक, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लेखकों कवियों की दहाड़ सुनाई दे रही है। वे कोरोना से आर पार लड़ाई के मूड में आ गए हैं। ऑनलाइन आने की सुविधा ने सबको कवि बना दिया है, सबको विमर्शकार। सारी दुनिया इंटरनेट की मुट्ठी में है और दुनिया कोरोना की मुट्ठी में। क्या अजब आलम और दृश्य है। ऐसे में हमारे समय के हास्य और व्यंग्य के शिरोमणि कवि अशोक चक्रधर जी किस मुद्रा में हैं यह देखना समीचीन होगा। पर यहां तो सदैव की तरह अशोक चक्रधर ठहाका लगाते हए नजर आ रहे हैं और यह दुहराते हुए कि- 
 
हार में ना जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं। आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर