यह किताब 21वीं सदी की सबसे स्वतंत्र, सबसे साहसी और सबसे ज्यादा जिम्मेदार लड़की की यात्रा है। जो आदर्श बेटी,आदर्श प्रेमिका और आदर्श दोस्त बनने की अपनी प्रतिबद्धताओं और भारतीय समाज की पुरानी मान्यताओं के साथ संघर्ष करती है।
लेखिका अपनी यात्रा के बारे में बताती है कि, 'लेखक के रूप में मेरी यात्रा पूरी तरह सीखने वाला अनुभव रहा। मैं हमेशा से लेखक बनना चाहती थी, लेकिन मेरे परिवार वालों को कभी विश्वास नहीं था कि यह पेशा मुझे मेरी आजीविका में मदद करेगा। 2018 में मैंने अपने आप को तकनीक के सहारे अभिव्यक्त करने के बारे में महसूस किया। मैंने अपनी तकनीकी शैली का उपयोग करते हुए ब्लॉग स्थापित किया और इसमें वो लिखना शुरू किया, जो मैंने देखा। मैंने इस बारे में बिलकुल नहीं सोचा कि लोग पढ़ेंगे या नहीं, मैं खुश थी कि आखिरकार मैंने वह किया, जो करना चाहती थी।'
किताब - 5 मिनट्स
लेखक - वृन्दा सिंह
प्रकाशन - ब्लू रोज़
मूल्य - 199 रुपये
कमेंट
कमेंट X