पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के काफिले की गाड़ी से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब नवाज शरीफ का काफिला एक रैली को संबोधित करने के बाद लाहौर जा रहा था। चौंकानी वाली बात ये है कि इस हादसे के बाद भी जिस गाड़ी ने उस बच्चे को कुचला था वो बिना रुके आगे बढ़ती चली गई।