फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस में हिंसा, यूरोप में बवाल! अर्जेंटीना तक सड़कों पर उतरे लोग, आखिर क्यों भड़का गुस्सा?

Fri, 23 Oct 2026 07:20 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

पश्चिम के कई देशों में इस वक्त विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक भी हो चुके हैं। स्पेन से लेकर फ्रांस और बेल्जियम से लेकर अर्जेंटीना तक अलग-अलग मुद्दों को लेकर जनता सड़कों पर है। इनमें से अधिकतर देशों में प्रदर्शन के दौरान आगजनी और लूटपाट की घटनाएं भी देखने को मिली हैं।
 
जिन देशों में बीते कुछ वक्त में प्रदर्शन हुए हैं उनमें सबसे अहम नाम फ्रांस का है। जहां बीते करीब एक महीने से कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। इसके अलावा इटली, अल्बेनिया, बेल्जियम, पुर्तगाल, तुर्किये, अर्जेंटीना, पोलैंड, वेनेजुएला और सर्बिया में भी अलग-अलग मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ है।  
   
अब बात उन मुद्दों की जिनकी वजह से इन देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। फ्रांस की बात करें तो यहां जीवन-यापन की बढ़ती लागत, ईंधन/पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, घटती क्रय शक्ति, असमानता और स्कूलों में शिक्षकों की कमी, खस्ताहाल व्यवस्था और सार्वजनिक खर्च में कटौती के खिलाफ जगह-जगह हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें