फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान आसमान में टकरा गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक घटना लिपान सिटी, बातांगास प्रांत स्थित फर्नांडो एयर बेस पर हुई है। यहां पर दो SF-260 ट्रेनर विमान ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हवा में टकरा गए। विमान बेस की परिधि के भीतर ही दो विमान टक्कर के बाद गिरे।