इस्राइल के आम चुनाव के अंतिम नतीजों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन बहुमत से दूर रह गया है। अब नई सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच जोड़तोड़ शुरू हो गई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नेता मंच पर भाषण देता दिखाई देता है, तभी अचानक एक शख्स हाथ में हथियार लेकर मंच पर पहुंचता है और उस पर हमला करने की कोशिश करता है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह हमला इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर हुआ है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पोस्ट में नेतन्याहू के गंभीर रूप से घायल होने और उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जाने की बात भी कही जा रही है। लेकिन क्या वाकई नेतन्याहू पर कोई जानलेवा हमला हुआ है? क्या वायरल वीडियो इस्राइल का है? या फिर किसी दूसरे देश की पुरानी घटना को बेंजामिन नेतन्याहू से जोड़कर पेश किया जा रहा है? इस वीडियो में जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई।