गुरु नानक जयंती का उत्सव मनाने पाकिस्तान के ननकाना साहिब पहुंचे तीन हजार से अधिक भारतीय सिखों की भावनाओं को उकसाने के लिए पाकिस्तान ने बड़ी साजिश रची। पाकिस्तान ने इस अवसर पर लाहौर में खुलेआम खालिस्तान समर्थकों को पोस्टर लहराने की छूट दी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पवित्र गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानियों को ‘जनमत-संग्रह 2020’ के पर्चे बांटते भी देखा गया।