भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। अरुणाचल प्रदेश से जुड़े सीमा विवाद और सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन ने अब चुप्पी तोड़ी है। बीजिंग ने भारत से सीमा पर बनी सहमतियों को लागू करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। लेकिन इस पूरे मामले में भारत का रुख भी साफ है। भारत का कहना है कि सीमा पर तनाव की स्थिति तब पैदा होती है, जब चीनी सैनिक गश्त के तय तरीकों का पालन नहीं करते। ऐसे में सवाल है कि आखिर सीमा पर जारी तनाव को लेकर भारत और चीन के बीच क्या खींचतान चल रही है? देखिए ये रिपोर्ट।