शाहजहांपुर में लोगों ने एक रेप की कोशिश करने के आरोपी की जमकर पिटाई की। दरअसल खेत में बकरी चरा रही युवती से दो लोगों ने रेप करने की कोशिश की थी जिसका विरोध कर पीड़िता ने शोर मचा दिया और मौके पर पहुंचकर लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।