हरियाणा के बालसमंद में हुए एक कार एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस एक्सीडेंट में अनियंत्रित हुई कार एक के बाद एक कई बार सड़क से किनारे तक गुलाटी खाती है, मानो कोई खिलौना हो। इस भयंकर कार हादसे में दो लोगों के साथ ही दो महीने की बच्ची की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।