फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डरा रही बारिश: 24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर

उत्तरकाशी शहर में रुक-रुककर जारी बारिश और अगले 24 घंटे में भारी बारिश के अलर्ट ने वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है। बारिश में वरुणावत पर्वत से भूस्खलन का खतरा बरकरार है। बीते 27 अगस्त देर रात को वरुणावत पर्वत से भूस्खलन हुआ था। इसके बाद यहां रुक-रुककर दो से तीन बार बोल्डर व मलबा गिर चुका है। तीन सितंबर को बारिश में ही रात के समय पर्वत से भूस्खलन की तेज आवाज ने लोगों को डराया था। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने करीब 32 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए नोटिस जारी किए। प्रशासन की हिदायत पर कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहने चले गए थे। कुछ दिन मौसम ठीक रहने के बाद दो-तीन दिनों से फिर रुक-रुककर बारिश का मौसम बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें