आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन ग्यारहवें दिन भी जा रहा। तीन सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले दस दिनों से बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठी हुई हैं। कार्य बहिष्कार से ब्लॉक के सभी 267 केंद्र बंद पड़े हुए हैं जिनमे टेक होम राशन, कुक्कड़ फुड, पोषण आहार सहित किसी भी तरह की गितिविधियां संचालित नहीं हो रही हैं। आज ग्यारहवें दिन कार्यकर्तियों ने नारेबाजी की और उनकी मांगों पर अमल न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया।