फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लोगों की ढूंढ के लिए यमुनोत्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, स्निफर डॉग की मदद से तलाश

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम ने पुनः लापता लोगों की खोजबीन शुरू की। टीम द्वारा इस बार स्निफर डॉग की मदद से मलबे के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षेत्र में हाल में हुए भूस्खलन के चलते कई लोग लापता हो गए थे, जिनकी तलाश जारी है। वर्तमान में जनपद मुख्यालय,गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ है और यात्रा सुचारू रूप से जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। सोमवार को भी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हुए भूस्खलन में दबी 11 वर्षीय किशोरी और युवक का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं लग पाया। एनडीआरएफ ने तीसरे दिन दो स्निफर डॉग की मदद से उन्हें ढूंढने की कोशिश की, लेकिन मलबे और बोल्डरों के बीच कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर साफ मौसम में नौकैंची के समीप भूस्खलन में पांच लोग दब गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने मुंबई निवासी एक व्यक्ति को मलबे के नीचे बाहर निकालकर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें