फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी भूस्खलन: लापता श्रद्धालुओं के परिजनों को विधायक ने दी घटनास्थल तक पहुंचने की अनुमति

जानकीचट्टी में लापता श्रद्धालुओं के परिजन यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल से मिले और घटनास्थल पर जाने की गुहार लगाई। पुलिस-प्रशासन की ओर से रोके गए परिजनों को विधायक के हस्तक्षेप के बाद घटनास्थल तक जाने दिया गया। विधायक डोभाल ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन पूरी गंभीरता से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालु मलबे में दब गए थे। अब तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। मंगलवार सुबह से दोबारा खोज-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक डोभाल ने डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें