उत्तरकाशी में मनेरी थाना क्षेत्र के तहत गंगोरी और स्यूना गांव के बीच भागीरथी नदी में एक कार फंसी हुई दिखी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ओर एसडीआरएफ ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन नदी का तेज भहाव होने के कारण वाहन बाहर नहीं निकल पाया।