तहसील क्षेत्र ठकराल पट्टी के बसराली गांव में मध्य रात्रि को एक दो मंजिले आवासीय मकान में अचानक आग लगने से लाखों का नगदी जेवरात आदि जल कर नुकसान हुआ स्थानीय लोगों की मदद से मकान में रह रहे लोगों पशुओं को सुरक्षित बचाने के साथ ही आग को फैलने से बचा लिया गया। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने सूचना मिलने पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा है आग के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल रहा है।।