उत्तरकाशी में दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू। श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व मंजीरा देवी विश्वविद्यालय के कुलपति भगवन नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि संस्कृत और संस्कृति आगे बढ़ेगी तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संस्कृत समूह गान की सुंदर प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता के जनपद संयोजक व प्राचार्य डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में आयोजित की जा रही है, जिसमें चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर प्रतिभा करेंगे।