फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़कोट में नए सेल्फी प्वाइंट कर रहे लोगों को आकर्षित

रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Nov 2025 12:25 PM IST

बड़कोट नगर क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए आई लव रवांई घाटी, आई लव माय स्कूल जैसे सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किए गए हैं। अब अन्य सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए पालिका की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इससे सड़क, खेल मैदान का निर्माण किया गया और रजत जयंती पार्क निर्माण का शिलान्यास भी किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों को जोड़ने के लिए करीब ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया और बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम का निर्माण भी किया गया है। वहीं, तिलाड़ी रोड के पास करीब 84 लाख की लागत से रजत जयंती पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र की अनुपयोगी भूमि का उपयोग करते हुए पार्क में घंटाघर, कैफेटेरिया, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रन पार्क जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें