यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण कार्य के बीच स्याना चट्टी के पास भूस्खलन से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। मार्ग पर आए दिन मलबा आने के कारण घंटों यातायात बाधित हो रहा है, जिससे यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह तड़के से ही स्याना चट्टी के पास भूस्खलन के चलते हाईवे बंद रहा। निर्माण कार्य एजेंसी की लापरवाही के आरोपों के बीच मार्ग को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।