फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तरकाशी में होली के गीतों पर झूमे लोग, एक-दूसरे को लगाया खूब रंग

रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Mar 2025 03:46 PM IST

उत्तरकाशी में छोटी होली के अवसर पर हनुमान चौक पर व्यापार मंडल और संवेदना समूह की ओर से होलिका दहन का आयोजन किया गया। संवेदना समूह ने होली के गीतों के साथ नगर में यात्रा निकाली और उसके बाद नगरवासी समूह के लोकगायक संजय पंवार सहित अंकित पंवार के गीत बसंत ऋतु मा हो होरी एैगी... सहित कई गीतों पर जमकर झूमे। गंगोत्री विधायक के आवास में बड़ी संख्या में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की टोपी पहनकर पहुंचे। यहां उन्होंने गंगोत्री विधायक के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी रखी। वहीं दूर दराज गांव-गांव में लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। साथ ही रसौं-नृत्य कर एक दूसरे को होली की बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें