फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धराली आपदा के बाद SDRF की टीम ने खीर गंगा उद्गम स्थल तक की उच्च स्तरीय रैकी और भौतिक निरीक्षण किया

पांच अगस्त को उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में खीर गंगा की जलप्रलय से भारी तबाही हुई। आपदा के तुरंत बाद SDRF मुख्यालय जौलीग्रांट से राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमें मौके पर भेजी गईं। प्रारंभिक चरण में ड्रोन की मदद से क्षेत्र की सतत निगरानी और सर्चिंग की गई। सात अगस्त को पुलिस महानिरीक्षक, SDRF के आदेश पर मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में टीम ने धराली गांव से पैदल खीर गंगा के दाहिनी ओर 3450 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर ड्रोन से निरीक्षण किया। रवीर गंगा क्षेत्र की निगरानी की गई, जिसमें किसी प्रकार की झील का निर्माण नहीं पाया गया। आठ अगस्त को टीम ने श्रीकंठ पर्वत के नीचे 3900 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचकर खीर गंगा एवं आसपास के क्षेत्रों की ड्रोन से वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी की। यह सामग्री वैज्ञानिक विश्लेषण हेतु वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान एवं यू-कॉस्ट को भेजी गई। 14-15 अगस्त को मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में SDRF, NIM प्रशिक्षकों और पोटरों की संयुक्त टीम ने श्रीकंठ पर्वत बेस व खीर गंगा उद्गम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। टीम ने 4812 मीटर ऊंचाई तक जाकर घने कोहरे, तेज हवाओं और वर्षा के बीच ड्रोन से ग्लेशियर बेस की विस्तृत रिकॉर्डिंग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें